Home Breaking News मोनालिसा-फरमान शादी पर साध्वी प्राची का बयान, सोशल मीडिया पर बवाल

मोनालिसा-फरमान शादी पर साध्वी प्राची का बयान, सोशल मीडिया पर बवाल

24
0

सोशल मीडिया पर चर्चित मोनालिसा वायरल गर्ल और फुरमान बागपत की शादी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची आर्य ने इस रिश्ते पर विवादित बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

साध्वी प्राची का बयान

उत्तर प्रदेश के बागपत में बोलते हुए साध्वी प्राची ने दावा किया कि मोनालिसा के साथ धोखा हो सकता है, उन्होंने कहा कि यह रिश्ता “लव जिहाद” का मामला है और भविष्य में उसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं, उन्होंने यह भी कहा कि अगर फरमान हिंदू धर्म अपनाकर शादी करता तो समाज उसका स्वागत करता।

निकिता तोमर और श्रद्धा केस का जिक्र

अपने बयान में साध्वी प्राची ने निकिता तोमर हत्याकांड और श्रद्धा वॉकर केस का जिक्र करते हुए आशंका जताई कि मोनालिसा के साथ भी धोखा हो सकता है, उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी विवाद देखने को मिल रहा है।

हिंदू परिवारों को दी नसीहत

साध्वी प्राची ने हिंदू परिवारों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक बनाएं, उन्होंने कहा कि बच्चों को ऐसी पहचान दी जाए जिससे वे किसी के बहकावे में न आएं।

सोशल मीडिया से चर्चा में आई थीं मोनालिसा

आपको बता दें कि प्रयागराज कुंभ मेला के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से मोनालिसा सोशल मीडिया पर चर्चा में आई थीं, बाद में उन्होंने अपने प्रेमी फरमान से शादी कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात Facebook के जरिए हुई थी और वे करीब डेढ़ साल से संपर्क में थे, फिलहाल इस शादी और साध्वी प्राची के बयान को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है।

https://itreesoftwares.in/filmitics/meerut-administration-warns-before-eid-strict-action-will-be-taken-against-those-offering-namaz-on-the-street/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here