Home Uttarakhand news उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री का बड़ा दावा”एलपीजी की किल्ल्त का कोई असर...

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री का बड़ा दावा”एलपीजी की किल्ल्त का कोई असर भारत पर नहीं”

99
0

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के पांचवें दिन एलपीजी गैस की कमी को लेकर विपक्ष ने सदन में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सरकार को इस मुद्दे पर घेरने की कोशिश की। विपक्ष का आरोप था कि प्रदेश में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य कारोबार प्रभावित हो रहे हैं।

वहीं इस पूरे मामले पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विपक्ष एलपीजी गैस को लेकर विरोध कर रहा है, लेकिन यह एक राष्ट्रीय विषय है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध के कारण कई जगह गैस सप्लाई प्रभावित हुई है, लेकिन इसका भारत में कोई खास असर नहीं पड़ा है। केंद्र सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और देश में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है।

साथ ही साथ उन्होंने कहा कि कई देशों में कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं, लेकिन भारत सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए कीमतों को यथावत रखा है और विपक्ष के पास मुद्दों की कमी होने के कारण इस तरह के विरोध किए जा रहे है