उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। किशनी थाना पुलिस ने सुल्तानपुर हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए बताया है कि मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Also Read–सारण में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या, पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने जताया कड़ा आक्रोश
दरअसल 25 फरवरी 2026 को बेवर–इटावा मार्ग पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास गेहूं के खेत में एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। बाद में मृतक की पहचान सुल्तानपुर निवासी कमलेश यादव पुत्र मुख्तयार सिंह के रूप में हुई।मृतक के भाई अवधेश यादव ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देशन में टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई।जांच के दौरान चौंकाने वाला सच सामने आया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी सुनीती उर्फ संगीता का इटावा के ऊसराहार निवासी सिथलेश उर्फ सुतलेश से प्रेम संबंध था। अपने प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची।योजना के तहत सिथलेश ने अपने दो साथियों दीपक कश्यप और भूरे उर्फ विशु कुमार के साथ मिलकर कासगंज स्थित नोएडा डेयरी प्लांट से कमलेश का अपहरण कर लिया। इसके बाद चार पहिया वाहन में ही गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को छिपाने के लिए किशनी क्षेत्र के एक गेहूं के खेत में फेंक दिया।पुलिस ने आरोपियों के पास से एक नाजायज देसी तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस, गला घोंटने में प्रयुक्त साफी और घटना में इस्तेमाल की गई होंडा मोबिलियो कार भी बरामद की है।
एसपी सिटी मैनपुरी ,अरुण कुमार सिंह बयान

फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस पूरे मामले के सफल खुलासे पर वरिष्ठ अधिकारियों ने किशनी पुलिस और सर्विलांस टीम की सराहना की है।



