Home Entertainment गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवाद, रैपर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से...

गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवाद, रैपर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी

58
0

मशहूर सिंगर और रैपर Badshah अपने नए गानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार उनका हाल ही में रिलीज हुआ हरियाणवी गाना ‘टटीरी’ विवादों में आ गया है। गाने के रिलीज होने के बाद उन्हें कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है।

सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया गया है कि गैंग के कुछ सदस्यों ने बादशाह को धमकी दी है। पोस्ट में लिखा गया कि उन्होंने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है और अगली बार उन्हें सीधे गोली मार दी जाएगी। हालांकि इस धमकी पर बादशाह की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहले भी हो चुका है हमला

बताया जा रहा है कि साल 2024 में चंडीगढ़ में बादशाह के क्लब के बाहर विस्फोट हुआ था। उस घटना की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ली थी, जिसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा माना जाता है।

Also Read- ईद से पहले आज़म खान का संदेश वायरल! मुसलमानों से कहा – नए कपड़े नहीं, काला पहनें

वायरल पोस्ट में रणदीप मलिक और अनिल पंडत नाम के लोगों ने पानीपत में एक ऑफिस के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का भी दावा किया है। दोनों को कथित तौर पर इसी गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

गाने के बोल पर उठी आपत्ति

दरअसल बादशाह के गाने ‘टटीरी’ के कुछ लिरिक्स को लेकर विवाद बढ़ गया है। आरोप है कि गाने की एक लाइन में महिलाओं के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।

इस विवाद के बाद बादशाह ने माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा कि अगर उनके गाने से हरियाणा के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें इसका दुख है और लोग उन्हें हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here