बिहार के सारण जिले में 11 मार्च को एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किए जाने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। इस जघन्य वारदात को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।
इस घटना को लेकर जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अमानवीय घटनाएं समाज को झकझोर देने वाली हैं और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।
पीड़िता के परिजनों ने जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समय रहते उचित कार्रवाई होती तो शायद बच्ची की जान बचाई जा सकती थी। धनंजय सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है।
और साथ ही साथ कहा है कि कि सरकार को इस घटना की निष्पक्ष और तेज जांच कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे जघन्य अपराधों की पुनरावृत्ति न हो सके। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील भी की।





