Home Dharm चैत्र नवरात्रि में डोली पर आएंगी मां दुर्गा, इन राशियों की चमकेगी...

चैत्र नवरात्रि में डोली पर आएंगी मां दुर्गा, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

20
0

चैत्र नवरात्रि सनातन धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जिसे पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है, नवरात्रि साल में चार बार आती है, शारदीय नवरात्रि, चैत्र नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि, इनमें चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि इसी समय से हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी मानी जाती है।

हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है और इसका समापन 27 मार्च को होगा, इन नौ दिनों में भक्त माता जगत जननी Durga के नौ रूपों की पूजा-अर्चना करते हैं, मान्यता है कि इस दौरान विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन की कई परेशानियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

डोली पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

अयोध्या के आचार्य सीताराम दास के अनुसार इस बार चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा डोली पर सवार होकर आ रही हैं, ज्योतिष शास्त्र में डोली पर माता का आगमन शुभ माना जाता है, ऐसा माना जाता है कि इससे भक्तों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं और कई राशियों के लोगों को विशेष लाभ मिलता है।

इन राशियों पर बरसेगी माता रानी की कृपा

ज्योतिष के अनुसार इस बार चैत्र नवरात्रि में कुछ राशियों पर माता रानी की विशेष कृपा रहने वाली है, मेष राशि: इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, नए काम की शुरुआत और यात्रा के योग बन सकते हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों को सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। धन लाभ के योग बनेंगे और कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों के करियर में प्रगति के संकेत हैं। काम में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं।

मकर और मीन राशि: इन राशियों के लिए भी नवरात्रि के नौ दिन लाभकारी रहेंगे, धन आगमन के नए रास्ते खुल सकते हैं और कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोगों को कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में राहत मिलने के योग बन सकते हैं।

इन राशियों को रहना होगा सावधान

कुछ राशियों के लिए यह समय थोड़ा सावधानी बरतने का संकेत भी देता है, वृषभ, तुला और धनु राशि के जातकों को इस दौरान अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा,किसी करीबी व्यक्ति या मित्र से मतभेद होने की संभावना है, धन हानि से बचने के लिए सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी होगा। साथ ही वाणी पर संयम रखना चाहिए और स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।

नवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व

नवरात्रि के नौ दिनों में भक्त माता दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं, मंदिरों और घरों में विशेष पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और हवन किए जाते हैं, माना जाता है कि इन दिनों सच्चे मन से माता की आराधना करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

इस तरह चैत्र नवरात्रि न केवल धार्मिक आस्था का पर्व है, बल्कि यह लोगों के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लाने का भी प्रतीक माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here