Home Uncategorized अस्पताल में भर्ती नजर आए जाकिर खान, वायरल वीडियो देखकर फैंस हुए...

अस्पताल में भर्ती नजर आए जाकिर खान, वायरल वीडियो देखकर फैंस हुए चिंतित

87
0

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने हाल ही में अपने काम से कुछ साल का ब्रेक लेने की घोषणा की थी। इसके बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। हालांकि बाद में जाकिर ने खुद कहा था कि उनकी तबीयत ठीक है और किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

अब एक नया वीडियो सामने आने के बाद फैंस फिर से चिंतित हो गए हैं। दरअसल जाकिर खान इन दिनों लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वह अस्पताल की गाउन पहने नजर आ रहे हैं।

यह वीडियो जाकिर के भाई अरबाज ने अपने रमजान व्लॉग में शेयर किया था। वीडियो में जाकिर अस्पताल में बैठकर इंडिया और इंग्लैंड के वर्ल्ड कप फाइनल मैच को देखते दिखाई दे रहे हैं। जब अरबाज उनसे पूछते हैं कि अब कैसा लग रहा है, तो जाकिर मजाक में जवाब देते हैं, “अभी मैच फंसा हुआ है।”

Also Read- श्रावस्ती में जल्द पूरा होगा बुद्धवनम पार्क का निर्माण, विदेशी पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

फैंस ने जताई चिंता

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस जाकिर की सेहत को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। कई लोग कमेंट कर पूछ रहे हैं कि उन्हें क्या हुआ है, जबकि कुछ फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

पहले भी लिया था ब्रेक का फैसला

कुछ समय पहले जाकिर खान ने बताया था कि वह 3 से 5 साल तक काम से ब्रेक लेना चाहते हैं ताकि अपनी सेहत पर ध्यान दे सकें। उन्होंने यह घोषणा अपने हैदराबाद टूर के दौरान की थी।

उस समय भी उनकी तबीयत को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आई थीं। तब जाकिर ने साफ किया था कि उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं है और फैंस को परेशान होने की जरूरत नहीं है। लेकिन अब अस्पताल से सामने आए वीडियो ने एक बार फिर उनके चाहने वालों को चिंता में डाल दिया है।