Home Breaking News अखिलेश यादव ने सलमान खान से की मुलाकात, पिता सलीम खान का...

अखिलेश यादव ने सलमान खान से की मुलाकात, पिता सलीम खान का हाल जाना

47
0

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को मुंबई दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अभिनेता के पिता और प्रसिद्ध फिल्म लेखक सलीम खान के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बताया जा रहा है कि सलीम खान की तबीयत खराब होने के कारण वे अस्पताल में भर्ती हैं।

सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

अखिलेश यादव ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा कीं। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “मुंबई मिलन!”, यह मुलाकात रविवार देर शाम सलमान खान के घर पर हुई।

क्रिएटिव इकॉनोमी समिट में शामिल होने पहुंचे थे

दरअसल, अखिलेश यादव मुंबई में आयोजित क्रिएटिव इकोनॉमी समिट में हिस्सा लेने पहुंचे थे,कार्यक्रम में उन्होंने मंच से अपनी बात रखी और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों का जिक्र किया, समिट के बाद वह सलमान खान के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की, हालांकि इस दौरान उनकी मुलाकात सलीम खान से नहीं हो पाई क्योंकि वे अस्पताल में भर्ती थे।

सलीम खान के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि वह सलमान खान के पिता का हालचाल जानने के लिए आए थे, उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सलीम खान जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौटेंगे।

यूपी के विकास कार्यों का किया जिक्र

समिट में अपने संबोधन के दौरान अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में मेट्रो परियोजना, गोमती रिवर फ्रंट और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे जैसे विकास कार्यों का भी जिक्र किया, उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी आगामी चुनावों में असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

https://itreesoftwares.in/filmitics/a-unique-method-of-liquor-smuggling-in-chandauli-liquor-worth-crores-found-hidden-under-wall-putty/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here