Home Entertainment आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के रिश्ते में दरार? सोशल मीडिया पोस्ट...

आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के रिश्ते में दरार? सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ीं अटकलें

72
0

सोशल मीडिया स्टार आवेज दरबार और नगमा मिराजकर के रिश्ते को लेकर इन दिनों सवाल उठ रहे हैं। काफी समय से दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं।हाल ही में आवेज ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, लेकिन इस मौके पर नगमा नजर नहीं आईं। इससे फैंस के बीच चर्चाएं और तेज हो गईं। आवेज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था कि इस बार शायद उन्हें अकेले ही जन्मदिन मनाना पड़े, हालांकि बाद में उनके परिवार और दोस्तों ने उनके साथ सेलिब्रेशन किया।

नगमा का क्रिप्टिक पोस्ट

इसी बीच नगमा मिराजकर ने इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमयी (क्रिप्टिक) पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि लोग उन्हें अक्सर गलत समझते हैं। वह बुरी नहीं हैं, बस थोड़ी अलग हैं—कभी बहुत एनर्जेटिक हो जाती हैं और उनका सोचने का तरीका भी अलग है।हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इस पोस्ट ने फैंस के बीच और सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also Read- हरीश राणा केस: एम्स में शुरू हुई निष्क्रिय इच्छामृत्यु की प्रक्रिया, परिवार साथ में मौजूद

फैंस क्यों कर रहे हैं ब्रेकअप की बात?

फैंस का मानना है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा, क्योंकि नगमा न तो आवेज के बर्थडे में दिखीं और न ही उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें विश किया।दोनों पहले बिग बॉस 19 में साथ नजर आ चुके हैं। शो के दौरान सिंगर अमाल मलिक ने आवेज पर आरोप लगाया था कि वह नगमा के साथ रिश्ते में रहते हुए भी दूसरी लड़कियों से बात करते हैं।फिलहाल, दोनों की तरफ से रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here