Home Breaking News चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन अयोध्या में भव्य आयोजन, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी...

चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन अयोध्या में भव्य आयोजन, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी श्रीराम यंत्र स्थापना

151
0

चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस और सनातन नव संवत्सर  के पावन अवसर पर आज अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम यंत्र की विधिवत प्रतिष्ठापना का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन संतों की गरिमामयी उपस्थिति और वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न होगा।

इस ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू सुबह करीब 11 बजे महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अयोध्या पहुंचेंगी और वहां से सीधे मंदिर परिसर जाएंगी। अभिजीत मुहूर्त में वे श्रीराम यंत्र की स्थापना और पूजा-अर्चना करेंगी।

इस विशेष आयोजन में देश-विदेश से आए  श्रद्धालु और अतिथि शामिल होंगे।  भी करेंगी। पूरे कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here