Home Breaking News विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत,दुलारचंद यादव हत्याकांड में हाईकोर्ट ने दी...

विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत,दुलारचंद यादव हत्याकांड में हाईकोर्ट ने दी जमानत

194
0

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चर्चित रहे दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में बड़ी कानूनी राहत सामने आई है। इस मामले में जेल में बंद जदयू के मोकामा से विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।

हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद अनंत सिंह को जमानत देने का फैसला सुनाया। वह इस मामले में लंबे समय से जेल में बंद थे और उनके खिलाफ चल रही कानूनी प्रक्रिया अभी भी जारी है।

गौरतलब है कि हाल ही में राज्यसभा चुनाव के दौरान वोटिंग करने पहुंचे अनंत सिंह ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया था।

उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि अब वह आगे कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके इस ऐलान ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी थी।

दुलारचंद यादव हत्याकांड बिहार के चर्चित मामलों में से एक रहा है, जिसने चुनावी माहौल में भी खासा असर डाला था। अब हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जहां उनके समर्थकों में खुशी है, वहीं उनके राजनीति से दूरी बनाने के फैसले को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here