Home Breaking News ईदगाह के मंच पर दिखी सियासी एकता, अखिलेश यादव, अजय राय और...

ईदगाह के मंच पर दिखी सियासी एकता, अखिलेश यादव, अजय राय और दिनेश शर्मा साथ आए नजर

290
0

ईद के पावन मौके पर ईदगाह में आयोजित कार्यक्रम उस समय खास बन गया, जब अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता एक ही मंच पर नजर आए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने एक साथ मंच साझा कर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही, जहां नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सभी ने देश में अमन, शांति और आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

इन नेताओं का एक मंच पर आना खासा चर्चा का विषय बन गया है। इसे लोग लोकतांत्रिक मूल्यों और मिसाल के रूप में देख रहे हैं। खासकर ऐसे समय में जब राजनीति में तीखी बयानबाजी आम है, यह दृश्य एक सकारात्मक संदेश देता नजर आया। स्थानीय लोगों और कार्यक्रम में शामिल अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने वाला कदम बताया।