Home Crime फर्जी IAS बनकर कई शादियां करने वाला आरोपी प्रीतम निषाद गिरफ्तार

फर्जी IAS बनकर कई शादियां करने वाला आरोपी प्रीतम निषाद गिरफ्तार

133
0

गोरखपुर की युवती से फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाले आरोपी प्रीतम निषाद को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कैंट पुलिस आरोपी की तलाश में इटावा गई थी।आरोपी की लोकेशन बुंदेलखंड के जालौन में मिली। जिसके आधार पर पुलिस वहां ढूंढते हुए पहुंची। कालपी रेलवे स्टेशन के पास आरोपी प्रीतम निषाद मिला। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद पूछताछ शुरू की। आरोपी ने बताया कि वह हाई स्कूल पास है। फर्जी आईएएस बनकर कई शादियां की थी। लेकिन गोरखपुर में शादी करके मेरी पोल खुल गई।


ALSO READ:ईरानी शहज़ादे की कहानी: पटना में बसी एक शाही विरास

कैंट पुलिस के साथ पकड़ा गया आरोपी
एसपी सिटी निमिष पटेल ने पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता करते हुए आरोपी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि आरोपी बेहद ही शातिर है। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी खुद को मणिपुर कैडर का बताता था। इसके पास से माेबाइल फोन, एक टैबलेट और आधार कार्ड बरामद हुआ है। अभी तक की जांच में दो शादी करने की बात सामने आई है। आगे जांच जारी है। कोई और शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी