Home Sport IPL 2026 से पहले RCB के बल्लेबाजो का दमदार प्रदर्शन प्रैक्टिस मैच...

IPL 2026 से पहले RCB के बल्लेबाजो का दमदार प्रदर्शन प्रैक्टिस मैच में जमकर बरसे रन

18
0

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, और उससे पहले सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं।डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी इस बार अपना खिताब बचाने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। इसी कड़ी में आरसीबी के एक प्रैक्टिस मैच में बल्लेबाजों ने जमकर धमाल ।

आरसीबी का यह प्रैक्टिस मैच में एक टीम की कप्तानी वेंकटेस अय्यर और दूसरी टीम की कप्तानी कुणाल पांड्या कर रहे थे।

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेस की ने 7 विकेट के नुकसान पर 234 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस दौरान जितेश शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 37 गेंदों में 81 रन ठोक दिए। वहीं टिम डेविड ने 14 गेंदों पर 36 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंदों में 30 रन जोड़कर टीम को मजबूती दी। जबकि विराट कोहली ने 12 गेंदों पर 29 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई।

234 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम क्रुणाल ने भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 4 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस दौरान रजत पाटीदार ने सिर्फ 25 गेंदों में 74 रन की विस्फोटक पारी खेली। क्रुणाल पांड्या ने 33 गेंदों में 58 रन बनाए। वहीं देवदत्त पडिक्कल ने भी 63 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम की जीत पक्की कर दी।

आरसीबी ने पिछले सीजन में पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था, और अब टीम की नजर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने पर है।

28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले से पहले, आरसीबी के बल्लेबाजों की यह फॉर्म बाकी टीमों के लिए खतरे की घंटी जरूर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here