Home Cricket IPL 2026 के दूसरे मुक़ाबले में आमने सामने होंगी मुंबई इंडियंस और...

IPL 2026 के दूसरे मुक़ाबले में आमने सामने होंगी मुंबई इंडियंस और केकेआर

10
0

आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में आज वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता का सामना मुंबई से होग। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स पहली बार इस सीजन आमने-सामने होंगी।

मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथों में है, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी, रणनीतिक गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं। वहीं, केकेआर की कमान अजिंक्य रहाणे के कंधों पर है, जिनका अनुभव और शांत स्वभाव टीम को दबाव के समय सही दिशा दिखाने में मदद करता है।

मुंबई की बल्लेबाजी लाइन-अप में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव तेज शुरुआत दिलाने की क्षमता रखते हैं, जबकि सूर्यकुमार,तिलक वर्मा,हार्दिक पांड्या मिड-इंनिंग में तेजी से रन बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। बात अगर कोलकाता के बल्लेबाजी की करे तोरहाणे सुनील नरेंन, रिंकू सिंह टिम साईफर्ट और फिन एलन पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।गेंदबाजी की बात करें तो मुंबई इंडियंस की टीम जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट पर काफी हद तक निर्भर रहेगी वही केकेआर की गेंदबाजी का दारोमदार मुजरबानी, वरून चक्रवर्ती,और नवदीप सैनी पर रहेगा। आज का मैच केवल टीम की जीत ही नहीं, बल्कि कप्तानों की रणनीति और स्टार खिलाड़ियों के प्रदर्शन का असली परीक्षण साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here