Home Cricket आईपीएल 2026 में आरसीबी की धमाकेदार शुरुआत, हैदराबाद को 6 विकेट से...

आईपीएल 2026 में आरसीबी की धमाकेदार शुरुआत, हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

50
0

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के उद्घाटन मुकाबले में  आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए  हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तानी डेब्यू में ईशान किशन ने शानदार 38 गेंदों पर 80 रन बनाए। क्लासेन ने भी ने 22 गेंदों पर 31 रन बनाए। 29 रनों पर तीन विकेट गंवा देने के बाद कलासेन और ईशान किशन ने हैदराबाद की पारी संभाला और चौथे विकेट के लिए 97रनों कि साझेदारी कर टीम को संभाला।

आखिर में अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों पर 43 रन की तेज पारी खेली जिसकी मदद से सनराइजर्स की टीम ने 200 रनों का लक्ष्य पार किया और 201 रन बनाये।आरसीबी की गेंदबाजी की बात करें तो  शेफर्ड और डफी ने 3-3 विकेट लिए।

202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की टीम ने आक्रामक शुरुआत की और 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 203 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। विराट कोहली ने अपने शानदार फार्म जारी रखते हुए  ने 38 गेंदों पर नाबाद 69 रन की पारी खेली।  इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतरे देवदत्त पाडिकल ने 26 गेंदों पर 61 रन बनाकर मैच को पूरी तरह RCB के पक्ष में कर दिया।कप्तान रजत पाटीदार ने भी आक्रामक पारी खेली और 12 गेंदों पर 31 रन बनाए ।सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी में ने डेविड पेन ने 2 विकेट लिए।  

मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए जैकब डफी को प्लेययर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ RCB ने आईपीएल 2026 में अपने खिताब को बचाने के अभियान की जोरदार शुरुआत की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here