Home Cricket हाई-स्कोरिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हरा टेबल में टॉप पर...

हाई-स्कोरिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हरा टेबल में टॉप पर पहुंची पंजाब

39
0
Yuzvendra Chahal of Punjab Kings celebrates the wicket of Ruturaj Gaikwad of Chennai Super Kings during Match 7 of the TATA Indian Premier League 2026 between Chennai Super Kings and Punjab Kings at MA Chidambaram Stadium, Chennai, India, on April 3, 2026. Photo by Deepak Malik / CREIMAS for IPL

आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए हाई-स्कोरिंग मैच में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। चेन्नई को उसके घरेलू मैदान में पंजाब ने 5 विकेट से हरा दिया। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आयुष म्हात्रे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 73 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 28 गेंदों में नाबाद 45 रन की तेज़ पारी खेली। हालांकि संजू सैमसन एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और सस्ते में आउट हो गए।

पंजाब के लिए विजयकुमार वैशाक ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि युजवेंद्र चहल, नाथन बार्टलेट और मार्को यानसेन को 1-1 सफलता मिली।

210 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 50 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। पंजाब के बल्लेबाजों ने लगातार रनगति बनाए रखी और आखिरकार 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 210 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की और टीम का आत्मविश्वास काफी मजबूत नजर आ रहा है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम की रणनीति और प्रदर्शन पर सवाल उठने लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here