आईपीएल के 19वें सीजन का आज पहला डबल हेडर मुकाबला खेला जाना है दोपहर और शाम, दोनों समय दो बड़े मैचों में टीमें अपनी जीत के लिए जोर आजमाएंगी।पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने हैं। यह मैच दोपहर 3:30 बजे अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जायेगा
मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मैच में बल्लेबाजों के दम पर जीत हासिल की थी, जबकि गेंदबाजी को लेकर कुछ चिंताएँ रही थीं। रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी पिछली बार काफी प्रभावशाली रही थी, लेकिन टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज फ्लॉप रहे।
आज का मुकाबला इसलिए दिलचस्प है क्योंकि किसी एक टीम को सीजन की पहली हार आज झेलनी पड़ेगी, जबकि दूसरी टीम लगातार दूसरी जीत की ओर बढ़ेगी। दोनों टीमों के पास अनुभव और युवा खिलाड़ी हैं, जिससे यह मैच रोमांचक मोड़ ले सकता है।
शाम के मुकाबले में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत होगी। राजस्थान ने अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी। रियान पराग और उनकी टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन कियाथा गुजरात टाइटंस को पिछले मैच में पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा, और आज शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम अपनी पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।

दोनों मैचों में खिलाड़ियों की स्थिति, रणनीति और खेल का पल-पल रोमांच देखने लायक होगा। पहले मैच में मुंबई और दिल्ली के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहेगा जबकि शाम का मुकाबला गुजरात के लिए काफी अहम रहेगा जिसे हर हाल में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम जीतना चाहेगी।






