Home Cricket IPL 2026 के 11वें मुकाबले में भिड़ेगी CSK और RCB पहली जीत...

IPL 2026 के 11वें मुकाबले में भिड़ेगी CSK और RCB पहली जीत पर रहेगी चेन्नई की नजर

27
0

आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है, जहां चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। RCB इस मैच में बढ़त बनाए रखना चाहेगी, जबकि CSK अपनी पहली जीत की तलाश में होगी।

आरसीबी ने टूर्नामेंट का आगाज बेहतरीन जीत के साथ किया। जहाँ टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था । विराट कोहली की बेहतरीन लय ने RCB को आत्मविश्वास से भर दिया है।टीम का गेंदबाजी आक्रमण भी अब तक संतुलित नजर आया है, जो CSK के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने टूर्नामेंट के अब तक दोनों मैच गंवाए हैं। पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स और दूसरे में पंजाब किंग्स ने टीम को मात दी। खासकर गेंदबाजी में कमजोरी टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। पंजाब के खिलाफ 209 रन बनाने के बावजूद टीम लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाई। हालांकि पिछले मैच में CSK के बल्लेबाजों ने जरूर कुछ शानदार प्रदर्शन दिखाए हैं।

टीम को कप्तान ऋतुराज गायकवाड आयुष म्हात्रे  शिवम दुबे और सरफराज खान से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।  चेन्नई और आरसीबी के बीच यह मुकाबला रोमांचक होने वाला है, क्योंकि RCB अपनी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी, जबकि CSK जीत के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here