Home Crime मथुरा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार

मथुरा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार

29
0

मथुरा जिले के थाना जैत की मिशन शक्ति टीम और सर्विलांस टीम की बलात्कार और लूट के आरोपी से मुठभेड़ हुई जिसमे फरह निवासी पवन कुमार घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, पवन कुमार के खिलाफ दर्जनों संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त सी डी डीलक्स बाइक बरामद की गई।

मुठभेड़ थाना जैत क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे के पास सन सिटी कॉलोनी के समीप हुई।सीओ सदर पी पी सिंह ने बताया कि आरोपी पवन कुमार 17 मार्च को हरियाणा की रहने वाली महिला के साथ धोखाधड़ी और बलात्कार की घटना में शामिल था।

आरोपी ने “अभय फौजी” नाम से व्हाट्सएप आईडी बनाकर पीड़िता और उसके परिवार को फोन पर जान से मारने की धमकी दी और उसे राज गेस्ट हाउस छटीकरा बुलाकर लूट और बलात्कार किया। आरोपी इस घटना के बाद फरार चल रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने पवन कुमार को पकड़ने का प्रयास किया, जिसके दौरान मुठभेड़ हुई जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here