Home Crime पत्नी की लोहे की रॉड से हत्या, बेटे से कहा– ‘मां सो...

पत्नी की लोहे की रॉड से हत्या, बेटे से कहा– ‘मां सो रही है’ पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे

101
0

चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया खुर्द गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने लोहे की रॉड से हमला कर पत्नी की जान ले ली और सबूत छिपाने के लिए शव को बोरे में भरकर जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ALSO READ पासी समाज के सम्मान में योगी उतरे मैदान! विरोधियों के उड़े होश! गाजी के नाम मचा बवाल?

मिली जानकारी के अनुसार चकिया नगर के वार्ड नंबर 5 निवासी स्वर्गीय राधेश्याम खरवार की बेटी सोनी खरवार (35) की शादी वर्ष 2020 में बिछिया खुर्द निवासी गौतम खरवार उर्फ अतुल से हुई थी। दोनों का एक पांच वर्षीय बेटा तेजस भी है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी को पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने का शक था, जिसे लेकर अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। गुस्से में आकर गौतम ने लोहे की रॉड से सोनी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय उनका छोटा बेटा भी वहीं मौजूद था और उसने अपनी मां को तड़पते हुए देखा। बाद में आरोपी ने बेटे को बहलाने के लिए कहा कि उसकी मां सो रही है। हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की साजिश रची। वह एक वाहन शोरूम में काम करता है। देर रात वह मरम्मत के लिए आई एक कार से पत्नी के शव को बोरे में भरकर चंद्रप्रभा अभयारण्य के जलेबिया मोड़ के पास जंगल में फेंक आया।इधर जब सोनी का फोन बंद मिला और उससे संपर्क नहीं हो पाया तो मायके वालों को अनहोनी की आशंका हुई। रविवार सुबह मृतका के भाई संजय खरवार और बहन सोनम ने सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में वह टूट गया और पूरी घटना कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर जंगल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में मृतका के बेटे तेजस ने भी अहम जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता के बीच झगड़ा हुआ था और उसके पिता ने मां को मारकर बोरे में भरकर गाड़ी से कहीं ले गए थे, जिसके बाद मां वापस नहीं आईं।पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की असली वजह, पहले के विवाद और अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की कोई भूमिका तो नहीं है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।