देश भर में आज भारतीय जनता पार्टी अपना 47 वां स्थापना दिवस मना रही है उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी का झंडा प्रदेश मुख्यालय में फहराया और एक सप्ताह तक कार्यकर्ताओं को गांव-गांव बूथ स्तर पर अभियान चलाकर केंद्र प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता को देने के निर्देश दिए इसके साथ ही पार्टी की नीतियों और विचारधारा के बारे में भी लोगों को जानकारी देने का निर्देश पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी के सांसद विधायक कार्यकर्ता मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को दिए
भाजपा प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में मीडिया से बातचीत करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बड़ा दावा किया और कहा कि जैसे हम दो सांसदों की पार्टी से आगे बढ़कर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बने हैं वैसे ही यूपी में हम जीत की हैट्रिक लगाएंगे हम यह लक्ष्य कार्यकर्ताओं के सहयोग से हासिल करेंगे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा हम बूथ स्तर तक जाकर अपनी नीतियों केंद्र प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता को देंगे और इसके साथी उत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाएगी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का यह पहला बड़ा बयान है अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी ने पहली बार सरकार बनाने को लेकर बड़ा दावा किया जाहिर है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के दावे के बाद कार्यकर्ता भी दमखम के साथ प्रदेश में जुड़ेंगे माना जा रहा है असम और बंगाल के साथ अन्य राज्यों के चुनाव के बाद बीजेपी का पूरा फोकस उत्तर प्रदेश पर होगा इस बीच पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बयान जहीर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है एक और जहां विपक्ष मजबूत घेरे बंदी के जरिए बीजेपी को हैट्रिक लगाने से रोकने में जुटा है तो वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जीत की हैट्रिक लगाने का बड़ा दावा किया है पंकज चौधरी की माने तो कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी यूपी में जीत की हैट्रिक लगाएगी l
सपा ने किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के दावे पर पलटवार
समाजवादी पार्टी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के द्वारा दिए गए हैट्रिक लगाने वाले बयान पर पटवार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज स्थापना दिवस मना रही भाजपा नेताओं के चेहरे पर मुस्कान और खुशी देखने को मिल रही एक और प्रदेश की जनता महंगाई बेरोजगारी बढ़ते अपराध महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार किसने की समस्या से पीड़ित है तो दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी बड़े-बड़े दावे कर रही है आरक्षण खतरे में है युवाओं के द्वारा जब नौकरी मांगी जाती है तो उनके ऊपर लाठियां बरसाई जाती हैं भाजपा केवल अपने गुड़गान पर ध्यान दे रही है जनता के असल मुद्दों से बीजेपी मुंह फेर लेती है l






