Home Breaking News सी.एम.एस. में अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव का पद्म श्री मालिनी अवस्थी ने किया...

सी.एम.एस. में अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव का पद्म श्री मालिनी अवस्थी ने किया उद्घाटन

26
0

सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा आयोजित विश्व के सबसे बड़े अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव का भव्य उद्घाटन आज प्रातः प्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में अभिनेता चरनप्रीत और हरजसप्रीत, तथा गायिका जानिया भोसले ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

बाल फिल्मोत्सव का आयोजन 6 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बच्चों के चरित्र निर्माण और सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है।

मुख्य अतिथि मालिनी अवस्थी ने कहा कि”अच्छी फिल्में बच्चों को अच्छा इंसान बनाती हैं। हर बात किताबों से नहीं सीखी जा सकती, लेकिन इस बाल फिल्मोत्सव में दिखाई जा रही विभिन्न देशों की शिक्षात्मक बाल फिल्में बच्चों को नैतिक मूल्यों और आदर्श जीवन का पाठ पढ़ाएंगी।”

सी.एम.एस. प्रबंधक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि फिल्म जैसे सशक्त माध्यम का उपयोग बच्चों में जीवन मूल्यों और नैतिक गुणों के विकास के लिए होना चाहिए। संस्थापिका निर्देशिका डा. भारती गांधी ने सभी उपस्थितों का आभार व्यक्त करते हुए किशोरों और युवाओं को शिक्षात्मक बाल फिल्में देखने के लिए प्रेरित किया।

गायिका जानिया भोसले ने बच्चों के उत्साह को देखकर खुशी जताई और कहा कि यह जीवन मूल्यों की शिक्षा का एक प्रभावशाली माध्यम है। अभिनेता चरनप्रीत ने कहा कि बच्चों के चारित्रिक और नैतिक विकास के लिए यह पहल अद्वितीय है। अभिनेता हरजसप्रीत ने इसे ऐतिहासिक बाल फिल्मोत्सव करार दिया और बताया कि बच्चों के लिए बनाई गई फिल्में निःशुल्क प्रदर्शित की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here