Home Political news बलिया में सियासी घमासान: सुरेंद्र सिंह का कांग्रेस-सपा पर तीखा हमला

बलिया में सियासी घमासान: सुरेंद्र सिंह का कांग्रेस-सपा पर तीखा हमला

14
0

यूपी के बलिया में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बैरिया से बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस नेता जयनेंद्र पाण्डेय के बयान पर पलटवार करते हुए न सिर्फ कांग्रेस बल्कि समाजवादी पार्टी को भी निशाने पर लिया।

बलिया में मीडिया से बातचीत के दौरान सुरेंद्र सिंह ने जयनेंद्र पाण्डेय के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें बांसडीह विधायक केतकी सिंह पर हर विभाग में प्रतिनिधि होने का आरोप लगाया गया था।

ALSO READ:कन्नौज में अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला, बोले— विकास नहीं विनाश हो रहा है

सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता जब किसी पर टिप्पणी करते हैं तो ऐसा लगता है जैसे “नर्तकी किसी पतिव्रता स्त्री को उपदेश दे रही हो।”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देश की स्थिति बेहद खराब थी और समाज असुरक्षित था। उनका दावा था कि हालात इतने बिगड़े हुए थे कि जम्मू से लाखों लोगों को अपने ही देश में पलायन करना पड़ा, जबकि उस समय के नेता “रंगरेलियां मनाने” में व्यस्त थे।

पूर्व विधायक ने बीजेपी की तुलना अन्य दलों से करते हुए कहा कि आज हालात बदल चुके हैं। उन्होंने कहा कि “न खेती सुरक्षित थी, न बेटी सुरक्षित थी, न मवेशी सुरक्षित थे, लेकिन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है।”

सुरेंद्र सिंह ने दावा किया कि बीजेपी के नेता अन्य दलों की तुलना में ज्यादा जिम्मेदार हैं, जबकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर उन्होंने जनता की सुरक्षा और विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here