Home Political news बाबा साहब के सम्मान पर योगी का बड़ा ऐलान , अब हर...

बाबा साहब के सम्मान पर योगी का बड़ा ऐलान , अब हर प्रतिमा पर लगेगा छत्र

10
0

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान के नाम पर बीजेपी को घेरने वाले चंद्रशेखर आजाद रावण, अखिलेश यादव और तमाम विपक्षी दलों को अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अंदाज में जवाब दिया है।

ALSO READ सुहेलदेव टिप्पणी पर सियासी घमासान: ओम प्रकाश राजभर का AIMIM पर तीखा हमला, प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा कि उनकी सरकार महापुरुषों के नाम पर राजनीति नहीं बल्कि उनके सम्मान के लिए ठोस फैसले लेने में विश्वास रखती है। बीजेपी स्थापना दिवस के मौके पर सीएम योगी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जहां कहीं भी बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहां उनके ऊपर छत्र लगाया जाएगा ताकि उनका सम्मान और भव्यता और बढ़ सके। इसके साथ ही संत रविदास और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती के अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सफाई अभियान चलाएंगे, प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। सीएम योगी ने बिना नाम लिए विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जैसे समाज में फैली गंदगी बीमारियां फैलाती है, वैसे ही राजनीति में फैली गंदगी भी व्यवस्था को कमजोर करती है। उन्होंने कहा कि इस राजनीतिक गंदगी को साफ करना भी उतना ही जरूरी है।साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से पदयात्रा निकालकर डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया और कहा कि जनता को सच्चाई बताना ही असली सेवा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here