Home उत्तर-प्रदेश-उत्तराखंड पीलीभीत में डीएम को धमकी देना किसान नेता को पड़ा भारी, प्रशासन...

पीलीभीत में डीएम को धमकी देना किसान नेता को पड़ा भारी, प्रशासन की सख्ती के बाद पहुंचा जेल

14
0

पीलीभीत में एक किसान नेता को जिलाधिकारी (DM) को धमकी देना महंगा पड़ गया। अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश सचिव बलजिंदर सिंह ने आवेश में आकर डीएम के सरकारी नंबर पर फोन कर उनके पीए से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कथित तौर पर डीएम को घेरकर मारने तक की धमकी दे डाली। मामला सामने आते ही प्रशासन हरकत में आ गया, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ALSO READ पत्नी की लोहे की रॉड से हत्या, बेटे से कहा– ‘मां सो रही है’ पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे


यह पूरा मामला पूरनपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जो पूरनपुर मंडी में गेहूं खरीद को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। आरोप है कि बलजिंदर सिंह किसानों की समस्या को लेकर डीएम से बात करना चाहते थे। उस समय डीएम एक बैठक में व्यस्त थे, इसलिए उनके पीए ने बाद में बात कराने की बात कही। इसी बात पर किसान नेता नाराज हो गए और फोन पर ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकी देने लगे। हालांकि बाद में डीएम से बातचीत होने पर गेहूं खरीद की समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन कानून हाथ में लेने और धमकी देने का मामला उन पर भारी पड़ गया।

धमकी के आरोप में दर्ज हुआ केस

पुलिस ने डीएम के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं आरोपी नेता का कहना है कि उन्होंने किसानों के हित में आवाज उठाई थी, लेकिन प्रशासन ने इसे कानून व्यवस्था का मामला मानते हुए कार्रवाई की।

प्रशासन की सख्ती का गया सख्त संदेश

डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। साथ ही इस घटना के बाद जिले के किसान संगठनों में भी हलचल देखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here