Home Breaking News गोपालगंज में जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय पर शिकंजा, गिरफ्तारी के लिए पुलिस...

गोपालगंज में जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय पर शिकंजा, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

18
0

गोपालगंज: बिहार की सियासत में हलचल के बीच जेडीयू विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। जमीन कब्जा और फर्जी दस्तावेजों के मामले में उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

पुलिस के अनुसार, कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से विधायक पप्पू पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय और सीए राहुल तिवारी के खिलाफ केस दर्ज है। आरोप है कि फर्जी कागजात के आधार पर जमीन कब्जाने और भू-माफियाओं को संरक्षण देने में उनकी भूमिका रही है।

एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। सोमवार सुबह भी पांच थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से रेड की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। बताया जा रहा है कि पुलिस कार्रवाई तेज होते ही विधायक और उनके भाई भूमिगत हो गए हैं। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

इस घटनाक्रम ने बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है, वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी भू-माफियाओं के खिलाफ सख्ती के संकेत दिए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here