आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर सीजन की अपनी चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ बेंगलुरु ने न सिर्फ चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ के खिलाफ पहली जीत हासिल की, बल्कि पॉइंट्स टेबल में भी शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया।
टॉस जीतकर कप्तान रजत पाटीदार ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसे टीम के गेंदबाजों ने सही साबित किया। लखनऊ की टीम 20 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई।
रसिख सलाम डार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके भुवनेश्वर कुमार 3 और क्रुणाल पांड्या ने 2 विकेट लिए लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने 40 रन और मुकुल चौधरी ने 39 रन की पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे सके।
147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु ने 15.1 ओवर में 5 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। विराट कोहली ने 34 गेंदों में 49 रन की अहम पारी खेली रजत पाटीदार ने 13 गेंदों में 27 रन बनाए और जितेश शर्मा ने 23 रन का योगदान दिया यह पहली बार रहा जब कोहली आईपीएल में 49 रन पर आउट हुए। साथ ही, इस मैच में वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे और शानदार प्रदर्शन किया।
इस जीत के साथ रजत पाटीदार की कप्तानी वाली RCB टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। कोहली ने भी 5 मैचों में 228 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है।






