Home Crime महोबा में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी ने बेटियों और उनके मित्र संग मिलकर...

महोबा में सनसनीखेज खुलासा: पत्नी ने बेटियों और उनके मित्र संग मिलकर की पति की हत्या

11
0

यूपी के महोबा में पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व हुई हत्या का सनसनीखेज खुलासा कर घटना को अंजाम देने के आरोप में मृतक की पत्नी उसकी तीन बेटियों सहित बेटियों के एक मित्र को गिरफ्तार किया है। घटना को अंजाम देने के लिए प्रयोग में लाई गई आलाक़त्ल रस्सी,मृतक का मोबाइल सहित 82 हजार ₹500 रूपये की नगदी बरामद करने में सफलता हासिल की है। एसपी के निर्देश पर गठित जनपदीय एसओजी और पनवाड़ी थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने इस हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। फिलहाल पुलिस ने पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।

ALSO READ:जन आक्रोश पदयात्रा: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर लखनऊ में दिखा जबरदस्त समर्थन

दिल को झकझोर कर रख देने वाली रिश्तों के ख़ूनी कत्ल की यह सनसनीखेज वारदात पनवाड़ी थानाक्षेत्र के हैवतपुरा ब्राह्मन्न इलाके की है। जहाँ के रहने वाले 36 वर्षीय हरनारायण का शव उसके ही घर के पीछे स्थित नाले में बीते 14 अप्रैल को पड़ा मिला था। मृतक की पत्नी रामप्यारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले गहनता से जाँच पड़ताल शुरू की तो मामले से जुड़ी परतें बाहर आना शुरू हो गईं। दरअसल हरनारायण शराब पीने का आदि था मृतक की पत्नी और बेटियों को डर था कि हरनारायण अपने पालतू मवेशियों ( बकरी और भैंस ) की बिक्री के 82500 रूपये शराब पीने में ना उड़ा दे। जिससे क्षुब्ध होकर मृतक की पत्नी रामप्यारी बेटी ज्योति,सोनाली और पूजा ने अपने मित्र अलीपुरा गांव के रहने वाले जयवीर कुशवाहा की मदद से हरनारायण की रस्सी से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी और शव को छिपाने के लिए अपने ही मकान के पीछे स्थित नाले में फेंक दिया। साजिशकर्ता पत्नी रामप्यारी ने पुलिस को गुमराह कर पड़ोस के रहने वाले एक सरकारी शिक्षक सहित अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा खुलासा करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू की तो सामने आए सच ने सभी को हैरत में डाल दिया। दरअसल मृतक की पत्नी ने पति की मौत के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि के खिलाफ हत्याकांड में शामिल होने का आरोप लगा कार्यवाही की माँग को लेकर हाइवे में जाम लगा दिया था।

हालांकि पुलिस ने हाईवे में जाम लगाने वाले दो नामजद सहित 50/60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जाता है कि मृतक हरनारायण शराब पीने का लती था जिससे परिवारीजन परेशान रहते थे। हत्यारोपी पत्नी को बेटियों की शादी की चिंता सता रही थी। पुलिस की थ्योरी की मानें तो मृतक की पत्नी को आशंका थी कि घर के मवेशी बकरी और भैंस की बिक्री के 82 हजार 500 रुपए शराब के नशे में ना उड़ा दे इसी बात को लेकर विवाद हुआ और पत्नी ने अपनी तीन बेटियों और उनके मित्र के साथ मिलकर पति की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की और शव को अपने ही मकान के पीछे स्थित नाले में फेंक दिया। मृतक की पत्नी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए एक सरकारी शिक्षक सहित अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया इतने पर भी हत्याकांड साजिशकर्ता पत्नी रामप्यारी का मन नहीं भरा और परिजनों की मदद से झांसी-मिर्जापुर हाईवे में जाम लगाकर स्थानीय जनप्रतिनिधि पर हत्याकांड में शामिल होने का आरोप लगा गिरफ्तारी की मांग कर दी। फिलहाल पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी रामप्यारी,बेटी ज्योति,सोनाली और पूजा सहित बेटियों के मित्र जयवीर कुशवाहा को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 14 अप्रैल को सूचना प्राप्त हुई की हैवतपुरा ब्रह्मान्न में स्थित नाले में व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त हरनारायण प्रजापति के रूप में कर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेज परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की जाँच में सामने आया कि मृतक नशे का आदी था और अपने घर की बकरियां और भैंस की बिक्री के 82500 लेकर घर आया था। पत्नी को डर था कि पति मवेशियों की बिक्री का पैसा शराब में न उड़ा दे। बेटियों की शादी की चिंता मृतक की पत्नी को सता रही थी। पति के नशे का आदि होने से परेशान उसने अपनी बेटियों और बेटियों के मित्र के साथ मिलकर पति की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने ही मकान के पीछे स्थित नाले में फेंक दिया। फिलहाल घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनकी निशानदेही पर आलाक़त्ल रस्सी, मृतक का मोबाइल और 82500 रूपये की नगदी बरामद कर अग्रिम विधिक करवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here