Home Political news भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी और अखिलेश यादव का...

भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला दहन

68
0

सहावर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।बुधवार को मैन चौराहे पर इकट्ठा होकर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन किया।यह प्रदर्शन ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को संसद में पारित न होने देने के विरोध में किया गया।
महिला कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विपक्ष ने इस विधेयक को रोककर देश की महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई है।भाजपा जिला मंत्री सुधा साहू ने कहा कि 17 अप्रैल का दिन ऐतिहासिक बन सकता था, लेकिन विपक्षी दलों ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं को 33% आरक्षण देने के प्रयास को राजनीतिक कारणों से बाधित किया गया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और कहा कि महिलाएं अब पंचायत से लेकर संसद तक अपनी भागीदारी चाहती हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि नारी शक्ति का अपमान करने वालों को जनता आने वाले समय में जवाब देगी।इस मौके पर कई महिला कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।