गाजीपुर जनपद के कटरिया गांव में नाबालिक की मौत के बाद उपजे राजनीतिक मामले को लेकर 29 अप्रैल को सपा मुखिया अखिलेश यादव का गाजीपुर आगमन होना है जिसको लेकर अब जिला प्रशासन एक्टिव मोड में आ चुका है वहीं अब अखिलेश यादव के आगमन को लेकर समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव से इस मामले पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने नाबालिक की मौत के मामले में जिस तरह से संज्ञान लिया है और उनके निर्देश पर पहुंचे प्रतिनिधि मंडल के द्वारा जो मदद की जा रही थी तभी भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए दबंगों ने वहां पर अराजकता फैलाई और हमारे नेताओं को घायल किया हमारा प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार की मदद करने के लिए पहुंचा था लेकिन वहां पर सब लोगों ने देखा है कि पुलिस का वहां पर क्या रवैया रहा है गाजीपुर की पुलिस इस मामले का और बढ़ा रही है क्योंकि जो लोग मदद करना चाह रहे थे उन्हीं पर कार्रवाई हो रही है अब हमारे कार्यकर्ताओं के घर पुलिस जाकर उन्हें प्रताड़ित भी कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रथम दिन से ही पुलिस की कार्यप्रणाली ही संदेह के घेरे में है क्योंकि उस परिवार पर दबाव बनाया गया तहरीर कई बार बदले गए और प्रतिनिधि मंडल को मिलने तक के लिए तैयार नहीं होने दिया गया इसलिए हमारी आपत्ति है और अब पुलिस पर भरोसा नहीं रह गया है उन्होंने कहा कि अभी कुछ देर पहले मैं एडीजी वाराणसी का बयान सुन रहा था वह कह रहे हैं कि कुछ पार्टी के लोगों के द्वारा शांति भंग कराया गया है लेकिन अपनी कार्य प्रणाली नहीं देख रहे हैं जो व्यक्ति वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लोगों से मारपीट कर रहा है और पत्थर बाजी कर रहा है पुलिस सब जानती है लेकिन एक पक्षी कार्रवाई कर कर गाजीपुर को जंगल राज में तब्दील किया जा रहा है।
ALSO READ:योगी सरकार में सर्वोदय विद्यालयों का कमाल, यूपी बोर्ड में शानदार प्रदर्शन
अखिलेश यादव के आगमन को लेकर उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अखिलेश यादव जी पीड़ितों की लड़ाई लड़ रहे हैं पीडीए वर्ग में लोग कर रहे हैं इसके खिलाफ भी सरकार के लोग काम कर रहे हैं प्रशासन भी ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है सरकार जनता के ऊपर स्वयं आक्रमण कर दे रही है ऐसे में इन सभी अन्य के खिलाफ कोई संघर्ष कर रहा है वह समाजवादी पार्टी कर रही है और हमारे नेता कर रहे हैं इस मामले की बात करें तो यह अभी मामला बड़ा है लेकिन सरकार के लोग पीड़ित परिवार की मदद नहीं कर रहे हैं और इस पीड़ित परिवार की मदद करने के लिए अखिलेश यादव जी दौरा करने जा रहे हैं और हम सभी लोग न्याय मिलने तक इस लड़ाई को लड़ते रहेंगे।इस लड़ाई में पहले समाजवादी पार्टी थी और अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी कुछ पड़े हैं इस पर उन्होंने कहा कि अब हर कोई इस मामले की हकीकत जानना चाहता है पुलिस ऐसा क्या है कि जिसे वह छुपाना चाह रही है और किन लोगों को बचना चाह रही है किसके दबाव में पुलिस कम कर रही है।राहुल गांधी ने कहा कि बलात्कार के बाद हत्या इस मामले पर उन्होंने कहा कि हम लोग इस मामले का सच जानना चाहते हैं सरकार और प्रशासन बताएं कि उसे घटना का सच क्या है।




