Home Political news बंगाल चुनाव में धनंजय सिंह की एंट्री, भाटपाड़ा में BJP प्रत्याशी के...

बंगाल चुनाव में धनंजय सिंह की एंट्री, भाटपाड़ा में BJP प्रत्याशी के लिए संभाला मोर्चा

3
0

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है, और इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की राजनीति के चर्चित चेहरे भी अब बंगाल के चुनावी मैदान में नजर आने लगे हैं। इसी बीच जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की एंट्री भी बंगाल के चुनावी माहौल में हो गई है।

धनंजय सिंह इन दिनों पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क और प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। खासतौर पर भाटपाड़ा विधानसभा सीट पर उनका सक्रिय प्रचार चर्चा का विषय बना हुआ है। चुनाव प्रचार के दौरान उनके कई वीडियो भी सामने आए हैं। खुद धनंजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी साझा की।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि पश्चिम बंगाल के बैरकपुर के पूर्व सांसद व भाई अर्जुन के पुत्र पवन भाटपाड़ा विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। उनके समर्थन में अनुज बृजेश सिंह ‘प्रिंशु’ (MLC) के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क कर  मतदान करने के लिए लोगो को प्रोत्साहित किया।

धनंजय सिंह की इस सक्रियता को बंगाल में भाजपा के लिए बाहरी राज्यों से मिल रहे समर्थन के रूप में भी देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि यूपी के इस बाहुबली नेता की एंट्री बंगाल के चुनावी समीकरणों पर कितना असर डालती है और भाटपाड़ा सीट पर भाजपा को कितना लाभ पहुंचाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here