Home Political news राघव चड्ढा समेत AAP के 7 सांसदों के BJP में शामिल होने...

राघव चड्ढा समेत AAP के 7 सांसदों के BJP में शामिल होने को राज्यसभा सभापति की मंजूरी

32
0

देश की राजनीति में बड़ा उलटफेर सामने आया जब आम आदमी पार्टी  के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी थी। राघव चड्ढा ने अपने संबोधन में पार्टी की कार्यप्रणाली और आंतरिक मतभेदों को लेकर कई संकेत दिए, जिसके बाद उनके इस कदम को AAP के लिए बड़ा झटका माना गया।

राघव चड्ढा के इस फैसले के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी के ही राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तीखी प्रतिक्रिया दी। संजय सिंह ने राघव चड्ढा और उनके साथ जाने वाले अन्य सांसदों पर गंभीर आरोप लगाए थे।उन्होंने इसे “जनादेश के साथ विश्वासघात” बताते हुए कहा कि यह कदम राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच अब सबसे बड़ी खबर सामने आई है। राज्यसभा सभापति  ने राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के कुल 7 राज्यसभा सांसदों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने को मंजूरी दे दी है। इस स्वीकृति के बाद इन सांसदों का राजनीतिक भविष्य अब पूरी तरह से भाजपा के साथ जुड़ गया है।

आम आदमी पार्टी के लिए यह घटनाक्रम बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है, क्योंकि राज्यसभा में उसकी संख्या और प्रभाव पर इसका सीधा असर पड़ेगा। वहीं भारतीय जनता पार्टी के लिए इसे एक बड़ी रणनीतिक बढ़त के रूप में देखा जा रहा है।

जानकारों का मानना है कि इस घटनाक्रम से आने वाले समय में संसद के भीतर शक्ति संतुलन पर असर पड़ सकता है। साथ ही यह मामला आने वाले चुनावों में भी एक बड़ा मुद्दा बन सकता है, क्योंकि दल-बदल और राजनीतिक निष्ठा को लेकर बहस तेज हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here