Riteish Deshmukh इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म Raja Shivaji को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह Chhatrapati Shivaji Maharaj का किरदार निभाते नजर आएंगे। हालांकि फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती दिखाई दे रही है। इसकी वजह बना Dhirendra Krishna Shastri का हालिया बयान, जिस पर अब रितेश देशमुख ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर जताया गुस्सा
Riteish Deshmukh ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मराठी भाषा में एक कड़ा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि जब कोई उनके आराध्य देव और पूजनीय व्यक्तित्व के बारे में गलत और तोड़-मरोड़ कर बातें करता है, तो एक शिवभक्त के तौर पर यह अस्वीकार्य और बेहद गुस्सा दिलाने वाला है।उन्होंने आगे कहा कि Chhatrapati Shivaji Maharaj की महान विरासत को छोटा दिखाने की ऐसी कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी।
Also Read- नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की नई नींव रख रही है योगी सरकार की मुहिम
शिवाजी महाराज की महानता पर कही बड़ी बात
अपने पोस्ट में रितेश ने लिखा कि जैसे सह्याद्री की पर्वत श्रृंखलाएं लाखों वर्षों से खड़ी हैं और आगे भी रहेंगी, उसी तरह एक नाम करोड़ों वर्षों तक अमर रहेगा, और वह नाम है छत्रपति शिवाजी महाराज।रितेश के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी समर्थन मिला। कई यूजर्स ने भी शिवाजी महाराज की विरासत का सम्मान करने की बात कही।
क्या कहा था बागेश्वर बाबा ने?
विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब Dhirendra Krishna Shastri ने अपने एक प्रवचन के दौरान दावा किया कि Chhatrapati Shivaji Maharaj लगातार युद्ध लड़ते-लड़ते थक गए थे और उन्होंने अपना मुकुट रामदास स्वामी को सौंपते हुए कहा था कि अब वह युद्ध नहीं करना चाहते।इस बयान के सामने आने के बाद सोशल Media पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई लोगों ने इसे इतिहास को गलत तरीके से पेश करने और शिवाजी महाराज की वीरता को कमतर दिखाने की कोशिश बताया।
सोशल मीडिया पर बढ़ा विरोध
बागेश्वर बाबा के बयान के बाद X, Instagram और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की। लोगों का कहना है कि Chhatrapati Shivaji Maharaj सिर्फ एक राजा नहीं, बल्कि स्वराज्य, साहस और आत्मसम्मान के प्रतीक हैं।ऐसे में उनके संघर्ष और पराक्रम से जुड़े तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करना स्वीकार्य नहीं है।
‘राजा शिवाजी’ को लेकर बढ़ी चर्चा
वहीं दूसरी ओर Raja Shivaji को लेकर दर्शकों में उत्साह लगातार बढ़ रहा है। यह फिल्म शिवाजी महाराज के शुरुआती जीवन, उनके स्वराज्य के सपने और शक्तिशाली ताकतों के खिलाफ उनके संघर्ष को बड़े पर्दे पर दिखाएगी।फिल्म को Genelia Deshmukh और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसे Jio Studios प्रस्तुत कर रहा है।
दमदार स्टारकास्ट से सजी फिल्म
फिल्म में Sanjay Dutt, Abhishek Bachchan, Vidya Balan, Bhagyashree, Mahesh Manjrekar और Boman Irani जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
कब रिलीज होगी फिल्म?
Raja Shivaji 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विवादों के बीच फिल्म को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है, और दर्शक इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।






