Home Breaking News उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर करारा हमला“2047 तक नहीं नसीब...

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर करारा हमला“2047 तक नहीं नसीब होगी कुर्सी”

9
0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव जहां पीडीए समीकरण के जरिए अपनी रणनीति मजबूत करने में जुटे हैं, वहीं भाजपा की ओर से उन पर लगातार हमले तेज हो गए हैं।

इसी कड़ी में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख को यह समझ लेना चाहिए कि प्रदेश का माहौल बिगाड़ने वाली राजनीति अब नहीं चलेगी। केशव मौर्य ने अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उस दौरान पिछड़े वर्ग की उपेक्षा की गई और कोई ठोस जमीनी विकास कार्य नहीं हुआ।

उन्होंने सपा पर परिवारवाद, जातिवाद और अपराध को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि “घड़ियाली आंसुओं के सहारे पिछड़े वर्ग को बरगलाने की राजनीति अब खत्म हो चुकी है। जनता सच्चाई समझ चुकी है।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव के लिए 2027 ही नहीं, बल्कि 2047 तक भी मुख्यमंत्री की कुर्सी हासिल करना संभव नहीं है।

गौरतलब है कि जैसे-जैसे 2027 का चुनाव नजदीक आ रहा है, प्रदेश में सियासी बयानबाजी और तेज होती जा रही है। सभी दल अपने-अपने वोट बैंक को साधने में जुटे हैं, जिससे आने वाले समय में मुकाबला और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here