यूपी के फतेहपुर जिले में आज जिले की पूर्व सांसद व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने आज बनारस से पुणे जाने वाली ( लोकमान्य तिलक टर्मिनस) अमृत भारत एक्सप्रेस को बनारस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया इसके बाद फतेहपुर पहुंची ट्रेन को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने भी जनप्रतिनिधियों के साथ ट्रेन को हरी झंडी दिखाई उन्होंने बताया की बहुत सारे लोग जो फतेहपुर से पुणे यात्रा करते थे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है लेकिन अब यह ट्रेन फतेहपुर में रुकते हुए पुणे के लिए जाएगी यह ट्रेन छात्रों मजदूरों हर वर्ग के लोगों के लिए काफी सुविधाजनक रहेगी वही उन्होंने बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि देखिए प्रजातांत्रिक देश है और प्रजातांत्रिक देश में जनता को अपने मन मुताबिक सरकार चुनने का अधिकार होता है।
ALSO READ:खुशियों का मौका बना हंगामा: रामपुर की शादी में जमकर मारपीट

मैं पश्चिम बंगाल की जनता से अपील करती हूँ कि अपने मताधिकार का प्रयोग करके अच्छी सरकार चुनें और अपने पश्चिम बंगाल का विकास करें।वही सीचुनाव आयोग पर लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं, इस पर उन्होंने ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि देखिए मैं तो इतना मानती हूँ कि संवैधानिक पदों पर आरोप नहीं लगाना चाहिए, चाहे कोई भी दल हो। ये जनता चुनती है, यदि जनता पर विश्वास है तो आप किसी पर आरोप क्यों लगाते हैं यदि आपने काम किया है तो काम के बल पर जनता वोट देगी। और संस्थाओं पर उंगली उठाना अच्छा नहीं है। वहीं ऑब्जर्वर के रूप में अजय पाल शर्मा को भेजे जाने और वायरल वीडियो के सवाल पर कहा कि जब अधिसूचना लागू हो जाती है, फिर निर्वाचन आयोग का यह अधिकार होता है कि उसे चुनाव कैसे कराना है, यह उसका दायित्व बनता है। मुझे लग रहा है कि रिजल्ट आने से पहले ही घबराहट है, तो ये अच्छी बात नहीं है। किसी आयोग पर आरोप लगाना, निर्वाचन आयोग पर आरोप लगाना, संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाना उचित नहीं है। और मुझे लग रहा है कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह से लोग उत्पीड़न झेल रहे थे, तो मुझे लग रहा है कि जनता वहाँ की जरूर जवाब देगी। मैं आज इतना ही कह सकती हूँ कि कुछ संस्थाएँ हैं जिन पर आरोप नहीं लगाना चाहिए। सरकारें किसी की भी हों, चुनाव के मैदान में लोग जाते हैं लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाना उचित नहीं है।






