उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से काफी किसानों को नुकसान पहुंचा है। बुधवार से ही उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे किसानों की फसलों के साथ अन्य को भी नुकसान पहुंचा है।
उन्हें राहत पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ितों को मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया है। यूपी में हो रही असमय बारिश और ओलावृष्टि को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिया है। इसके मुताबिक जनहानि, पशुहानि, घायलों और आपदा से प्रभावितों लोगों और किसानों को मुआवजा दिलाने का अधिकारियों को निर्देश दिया है।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि मुआजवा दिलाने के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी ने तत्काल पर प्रभाव से अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश देते कहा कि राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनी फसल नुकसान का ठीक से संयुक्त सर्वे कराकर शासन को भी अवगत कराएं। इसके बाद आसान व पारदर्शी प्रक्रिया का पालन करते हुए पीड़ितों को राहत राशि जारी की जाए।






