Home Entertainment सलमान खान का भावुक पोस्ट वायरल, जिंदगी-मौत पर कही दिल छू लेने...

सलमान खान का भावुक पोस्ट वायरल, जिंदगी-मौत पर कही दिल छू लेने वाली बात

36
0

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का एक अलग और भावुक अंदाज़ वाला सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से की गई पोस्ट में उन्होंने जिंदगी और मौत को लेकर अपने विचार साझा करते हुए लिखा, “जिसे जाना है उसे कभी मत रोको।” सलमान ने अपने संदेश में इंसान के जाने के चार कारण बताते हुए कर्म और प्रकृति के संतुलन की बात कही। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि जीवन और मृत्यु एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे स्वीकार करना ही बेहतर होता है।

पोस्ट में ‘सुषिल कुमार’ का जिक्र करते हुए सलमान ने पारंपरिक “RIP” कहने से भी इनकार किया और सोशल मीडिया पर दिखावटी शोक जताने की प्रवृत्ति पर सवाल उठाए। उनका यह नजरिया फैंस के लिए थोड़ा अलग और सोचने पर मजबूर करने वाला रहा।

सबसे ज्यादा चर्चा पोस्ट की आखिरी लाइन को लेकर हो रही है, जहां सलमान ने लिखा—“Accha bhala chal raha tha tu mera liver n kidney kharaab karega, N This pic is who I am.” फैंस इस लाइन को उनके दोस्त के साथ मज़ाकिया लेकिन भावुक अंदाज़ के रूप में देख रहे हैं। सलमान खान का यह पोस्ट अपने बेबाक और अनफिल्टर्ड अंदाज़ के कारण सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां कई लोग इसे दिल से लिखा संदेश मान रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स इसे चौंकाने वाला भी बता रहे हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here