हरदोई पुलिस का बड़ा एक्शन
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में पुलिस ने बीते 24 घंटे के भीतर लगातार तीन बड़ी मुठभेड़ों को अंजाम देकर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इन तीनों मुठभेड़ों में एक कुख्यात इनामी अपराधी की मौत हो गई, जबकि अन्य दो मामलों में कुल 6 अपराधियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
मल्लावां में बच्चे के अपहरण और हत्या के आरोपी की मौत
50 हजार का इनामी अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल, इलाज के दौरान मौत
हरदोई के थाना मल्लावां क्षेत्र में हुए एक बच्चे के अपहरण, फिरौती मांगने और हत्या के जघन्य मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस मुठभेड़ के दौरान ₹50,000 का इनामी और कन्नौज जिले का हिस्ट्रीशीटर अपराधी मैनूर उर्फ शैनूर उर्फ मैनुद्दीन घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
मृतक अभियुक्त मैनूर उर्फ शैनूर थाना ठठिया, जनपद कन्नौज का निवासी था और उस पर कई गंभीर मुकदमे दर्ज थे। पुलिस के अनुसार वह थाना ठठिया का हिस्ट्रीशीटर अपराधी था, जिसका एचएस नंबर 80A था।

अपराधी मैनूर का लंबा आपराधिक इतिहास
हत्या, अपहरण, पॉक्सो, गैंगस्टर और एनडीपीएस जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मैनूर उर्फ मैनुद्दीन पर अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस समेत कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं।
उसके खिलाफ प्रमुख मुकदमे इस प्रकार हैं
धारा 363, 377 IPC, SC/ST एक्ट और पॉक्सो एक्ट
चोरी और सेंधमारी के कई मामले NDPS एक्ट
यूपी गैंगस्टर एक्ट
हालिया मामला: धारा 137(2)/103(1)/238 BNS, थाना मल्लावां हरदोई
पुलिस अन्य आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।
टड़ियावां में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल गिरफ्तार
लूट मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
थाना टड़ियावां पुलिस ने लूट की घटना में वांछित ₹25,000 के इनामी अपराधी प्रियांशु त्रिवेदी को मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से बरामद:
बिना नंबर की मोटरसाइकिल
02 जोड़ी झाले
04 अंगूठियां (पीली धातु)
अवैध तमंचा और कारतूस
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
अतरौली पुलिस और सर्विलांस टीम ने 4 बदमाश दबोचे
लूटकांड का खुलासा, चार आरोपी मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार
थाना अतरौली और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने लूट की घटना में शामिल 4 शातिर अपराधियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त
इमरान पुत्र साबिर
समीर पुत्र रऊफ अली
मुशीर पुत्र नौशाद
छोटू पुत्र रईस
बरामदगी
एक पीली धातु का हार (लूटा हुआ)
घटना में प्रयुक्त कार
अवैध हथियार और कारतूस
सभी अभियुक्त घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

एसपी हरदोई बोले- अपराधियों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
हरदोई पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी जघन्य अपराध में शामिल अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

हरदोई पुलिस ने 24 घंटे में लगातार तीन मुठभेड़ों के जरिए बड़ा संदेश दिया है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। एक ओर जहां बच्चे के अपहरण और हत्या के आरोपी का अंत हुआ, वहीं अन्य मामलों में कई अपराधियों की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।






