Home Political news “अफवाहबाजी पर आधारित है अखिलेश की पूरी राजनीति” अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश...

“अफवाहबाजी पर आधारित है अखिलेश की पूरी राजनीति” अखिलेश यादव पर ओमप्रकाश राजभर का तंज

27
0

सुभासपा प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री
ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख
अखिलेश यादव पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। लगातार सोशल मीडिया पोस्ट और बयानों के जरिए अखिलेश यादव को निशाने पर ले रहे राजभर ने इस बार उनकी राजनीति को “अफवाहबाजी और समाज तोड़ने वाली” करार दिया है ।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि “जिन्ना को आदर्श मानने वाले और ऑपरेशन सिंदूर में देश के 11 लड़ाकू विमानों के गिरने का देश विरोधी झूठ परोसने वाले अखिलेश यादव समाज तोड़क राजनीति करते हैं। एक के बाद एक चुनाव हारने के बाद उनके पास बचा ही क्या है। सिर्फ महल और अकूत संपत्ति बची है।” उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पद छोड़ने के वर्षों बाद भी अखिलेश यादव जनता की गाढ़ी कमाई से जुटाए गए धन के दम पर किराए के हवाई जहाज से घूमते हैं।

राजभर ने आगे कहा कि अखिलेश यादव की पूरी राजनीति “ट्विटर, एसी और पीसी” पर आधारित है। उन्होंने कहा, “झूठ परोसना और अफवाह फैलाना सबसे आसान काम है। जिनकी राजनीति सोशल मीडिया और वातानुकूलित कमरों तक सीमित हो, उनसे सकारात्मक राजनीति की उम्मीद करना बेकार है।” अपने बयान में राजभर ने तंज कसते हुए कहा, “अखिलेश से अलग राजनीति की अपेक्षा करना भैंसों को आसमान में उड़ाने जैसा है। ओमप्रकाश राजभर जमीन पर भैंस चरा सकता है, लेकिन आसमान में भैंस उड़ाने की कला में सैफई कुनबा ही पारंगत है।”
राजभर के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। सपा की ओर से फिलहाल इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here