Home Breaking News वेज सूप में चिकन के टुकड़े मिलने का आरोप, रेस्टोरेंट में जमकर...

वेज सूप में चिकन के टुकड़े मिलने का आरोप, रेस्टोरेंट में जमकर हंगामा

27
0

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में रविवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक परिवार ने वेज सूप में कथित तौर पर चिकन के टुकड़े मिलने का आरोप लगाते हुए रेस्टोरेंट में जमकर हंगामा कर दिया। मामला रामघाट रोड स्थित टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज के पास बने सिल्वर पर्ल रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि परिवार रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचा था। इसी दौरान उन्होंने वेज सूप ऑर्डर किया। आरोप है कि सूप में चिकन जैसे टुकड़े दिखाई दिए, जिसके बाद परिवार के लोगों ने रेस्टोरेंट स्टाफ से शिकायत की। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने पूरी तरह शाकाहारी भोजन ऑर्डर किया था, लेकिन खाने में नॉनवेज सामग्री मिलने से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। परिवार ने रेस्टोरेंट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

वहीं हंगामे की सूचना मिलते ही थाना क्वार्सी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने सूप के सैंपल की जांच और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here