कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की थाना बेकनगंज पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले बैंक खाते, एटीएम कार्ड और सिम उपलब्ध कराने का काम करता था।
जांच में सामने आया कि आरोपी भोले-भाले लोगों को लालच देकर उनके बैंक खाते खुलवाते थे और फिर उन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से आए पैसों के लेनदेन में किया जाता था। गिरोह फर्जी सिम और एटीएम कार्ड की व्यवस्था कर साइबर अपराधियों की मदद करता था।
पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह का संबंध किन-किन राज्यों के साइबर अपराधियों से जुड़ा हुआ है।






