Home Bihar बिहार में प्रार्थना सभा पर बवाल, धर्मांतरण के आरोप के बाद पहुंची...

बिहार में प्रार्थना सभा पर बवाल, धर्मांतरण के आरोप के बाद पहुंची पुलिस

21
0

बिहार: प्रार्थना सभा को लेकर डेहरी में हंगामा, धर्मांतरण के आरोप पर पहुंची पुलिस

रोहतास जिले के डेहरी के न्यू एरिया स्थित वार्ड नंबर 17 में रविवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब एक किराए के मकान में चल रही प्रार्थना सभा को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए, संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सभा को रुकवा दिया और पुलिस को सूचना दी।

शीतला माता मंदिर के पास चल रही थी सभा

मामला डेहरी के न्यू एरिया में शीतला माता मंदिर के पास स्थित एक किराए के मकान का बताया जा रहा है, विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछले कई महीनों से यहां अलग-अलग गांवों से लोगों को बुलाकर प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी, उनका आरोप है कि सभा में शामिल होने वाले लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दिए जाते थे, कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि इन सभाओं में महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल होते थे।

Also Read – सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद डेहरी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस ने वहां मौजूद आयोजकों से पूछताछ की और बिना प्रशासनिक अनुमति या सूचना के इस प्रकार भीड़ जुटाने पर आपत्ति जताई, पुलिस अधिकारियों ने आयोजकों को निर्देश दिया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रार्थना सभा या चंगाई सभा आयोजित करने से पहले स्थानीय प्रशासन या थाना को इसकी जानकारी देना अनिवार्य होगा।

आयोजकों ने धर्मांतरण के आरोपों को बताया गलत

वहीं, प्रार्थना सभा आयोजित करने वाले लोगों ने धर्मांतरण के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया, उनका कहना था कि वे सप्ताह में एक दिन एकत्र होकर केवल धार्मिक प्रार्थना करते हैं और यहां किसी प्रकार का धर्मांतरण नहीं कराया जाता, आयोजकों के अनुसार यह केवल एक धार्मिक कार्यक्रम था, जिसे लेकर गलतफहमी फैलाई गई।

बिना अनुमति चल रही सभा को कराया बंद

फिलहाल पुलिस ने बिना अनुमति चल रही सभा को बंद करवा दिया है और आगे नियमों का पालन करने की हिदायत दी है, पुलिस अधिकारियों ने मामले पर ज्यादा टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

इलाके में चर्चा का विषय बना मामला

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा तेज हो गई है, कुछ लोगों का आरोप है कि निजी मकान में चर्च जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं, जबकि आयोजक लगातार इन आरोपों से इनकार कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि प्रार्थना सभा केवल धार्मिक आयोजन थी या फिर आरोपों में कितनी सच्चाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here