जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरिपुरा में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बकरी चराने गई दो सगी बहनों के साथ दबंगों द्वारा कथित रूप से बेरहमी से मारपीट की गई और उन्हें नीम के पेड़ से बांधकर प्रताड़ित किया गया।जानकारी के मुताबिक दोनों बहनें गांव के पास बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान बकरियां गलती से दूसरे खेत में घुस गईं। आरोप है कि इससे नाराज खेत मालिक और उसके साथियों ने बच्चियों को पकड़ लिया।पीड़ित परिवार का कहना है कि दबंगों ने पहले बकरियों को बंधक बनाया और फिर दोनों बच्चियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद दोनों मासूम बहनों को गांव के बाहर स्थित एक नीम के पेड़ से बांध दिया गया।दर्द और डर से सहमी बच्चियां लगातार चीखती-चिल्लाती रहीं। उनकी आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह दोनों को मुक्त कराया। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है।

बाइट — पीड़ित परिजन
घटना के बाद परिवार जालौन कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। लेकिन पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।कार्रवाई न होने से परेशान पीड़ित परिवार अब न्याय की मांग को लेकर उच्च अधिकारियों के पास पहुंच गया है। परिवार ने उत्तर प्रदेश पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बाइट — पुलिस अधिकारी
जालौन की यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है। आखिर मासूम बच्चियों के साथ कथित तौर पर हुई इस बर्बरता पर कब होगी सख्त कार्रवाई और कब मिलेगा पीड़ित परिवार को इंसाफ, यह देखने वाली बात होगी।






