गौतमबुद्ध नगर। पेट्रोल, डीज़ल एवं कमर्शियल गैस सिलेंडरों की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के तत्वावधान में जिला मुख्यालय सूरजपुर पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर तत्काल नियंत्रण की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि केंद्र सरकार पेट्रोल, डीज़ल और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस ले, ताकि आम जनता, व्यापारियों और छोटे कारोबारियों को राहत मिल सके। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी की कमर टूट चुकी है। ईंधन और गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है, जिससे गरीब, मध्यम वर्ग और व्यापारी वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
इस दौरान नीरज लोहिया, रिजवान चौधरी, प्रो. अजय छोंकर, महाराज सिंह नागर, सतीश शर्मा, धर्म सिंह जीनवाल, अरुण गुर्जर, सूबेदार सतपाल सिंह, विजय नेताजी, बिन्नू भाटी, आर.के. प्रथम, रघुराज शर्मा, देवेश चौधरी, अरविंद रेक्सवाल, सचिन जीनवाल, जगदीश नागर, विपिन त्यागी, प्रभात सिंह नागर, हबीब इदरीसी, अमित कुमार, प्रिंस भाटी, मोहम्मद तकी, मेहर चंद वाल्मीकि, अजब सिंह, सुमित अत्री, सचिन भाटी, ओंकार सिंह राणा, बॉबी प्रधान, हेमंत भाटी, हवलदार वीरेंद्र, एडवोकेट संदीप, एडवोकेट रामानुज तिवारी, जतन सिन्हा, प्रियंका सिन्हा, अरुण सिंह, मोनू पंडित, रामपाल, प्रमोद शर्मा, हेतराम, प्रहलाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
गौतमबुद्ध नगर से रामकिशोर अवस्थी की रिपोर्ट






