बिहार की राजनीति में बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह के एक वायरल वीडियो ने नया सियासी विवाद खड़ा कर दिया है, बताया जा रहा है कि यह वीडियो शिवहर-सीतामढ़ी क्षेत्र का है, जिसमें आनंद मोहन अपनी ही पार्टी नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली Janata Dal (United) पर गंभीर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो के सामने आने के बाद बिहार की राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है, सोशल media पर तेजी से वायरल हो रहे इस बयान को सत्ता के भीतर बढ़ते असंतोष के तौर पर देखा जा रहा है हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक जेडीयू के किसी वरिष्ठ नेता की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय को लेकर बड़ा बयान
वायरल वीडियो में आनंद मोहन काफी नाराज अंदाज में कहते दिखाई दे रहे हैं कि निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्रालय इसलिए दिया गया क्योंकि “पिता-पुत्र दोनों को डॉक्टर की जरूरत है,” उनके इस बयान ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है।
Also Read – मिर्जापुर में सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी की स्थापना को मिली योगी कैबिनेट की मंजूरी
टिकट और मंत्री पद बेचने का आरोप
आनंद मोहन ने वीडियो में यह भी आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के दौरान करोड़ों रुपये लेकर टिकट बांटे गए, इतना ही नहीं, उन्होंने दावा किया कि मंत्री पद देने के लिए भी भारी रकम ली गई, उन्होंने पार्टी के कुछ नेताओं को “चंडाल चौकड़ी” बताते हुए संगठन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए। उनके आरोपों के बाद बिहार की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।
राजनीतिक असर पर नजर
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह के बयान आने वाले समय में बिहार की सियासत को प्रभावित कर सकते हैं, खासकर तब, जब राज्य में राजनीतिक समीकरण लगातार बदल रहे हों, अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि जेडीयू नेतृत्व इस मामले पर क्या प्रतिक्रिया देता है और पार्टी के भीतर इस बयान का क्या असर पड़ता है।






