Home Political news मऊ में बढ़ी सियासी हलचल, सपा कार्यालय पहुंचे अब्बास अंसारी, चर्चाओं का...

मऊ में बढ़ी सियासी हलचल, सपा कार्यालय पहुंचे अब्बास अंसारी, चर्चाओं का बाजार गर्म

2
0

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद की राजनीति में  उस समय सियासी हलचल और तेज हो गई, जब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक अब्बास अंसारी लंबे अंतराल के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र मऊ सदर पहुंचे। जनपद पहुंचने के बाद अब्बास अंसारी अपनी पार्टी के कार्यालय जाने के बजाय सीधे नगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंच गए।

उनके अचानक सपा कार्यालय पहुंचने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अब्बास अंसारी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान सपा कार्यालय में काफी देर तक बातचीत और हंसी-मजाक का माहौल बना रहा। अब्बास अंसारी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ठहाके लगाते नजर आए। उनकी इस मुलाकात के बाद जिले में राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अब्बास अंसारी का सपा कार्यालय पहुंचना आने वाले समय में किसी नए राजनीतिक समीकरण का संकेत हो सकता है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब तक अब्बास अंसारी या सुभासपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, जिले में यह चर्चा भी तेज है कि क्या ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के विधायक अब “साइकिल” की सवारी करने की तैयारी में हैं। फिलहाल, अब्बास अंसारी की इस मुलाकात ने मऊ की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here