Home Crime तांत्रिक हत्याकांड का खुलास पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया हत्याकांड...

तांत्रिक हत्याकांड का खुलास पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया हत्याकांड का खुलासा

12
0

महराजगंज पुलिस ने चर्चित तांत्रिक हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी राघवेन्द्र सिंह उर्फ “जेलर” को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की पाइप भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 1 जून 2025 को तांत्रिक रमाकांत चौहान को पूजा-पाठ के बहाने अपने साथ बुलाया था। रास्ते में उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया और फिर सहजनवा क्षेत्र में लोहे की पाइप से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी शव को बस्ती जनपद के खडौवाजाट क्षेत्र में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया था।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक रमाकांत चौहान ने आरोपी से करीब दो लाख रुपये उधार मांगे थे, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी दौरान आरोपी के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। आरोपी को शक था कि तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र के जरिए उसके परिवार को नुकसान पहुंचाया है। इसी अंधविश्वास और गुस्से में उसने हत्या की साजिश रची।

मामले के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस लगातार जांच और साक्ष्य जुटाने में लगी हुई थी। पुलिस ने मुकदमा संख्या 437/2025 में धारा 103(1), 238 और 352 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राघवेन्द्र सिंह उर्फ जेलर पुत्र रामजी सिंह निवासी केशवपुर वार्ड नंबर-16, पिक्चर हॉल गली, सहजनवा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

महराजगंज से राजेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here