Home Breaking News ट्विशा शर्मा मौत मामला: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे, जांच...

ट्विशा शर्मा मौत मामला: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे, जांच में नया मोड़

5
0

भोपाल में मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब AIIMS भोपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद इस केस में कई अहम तथ्य उजागर हुए हैं, रिपोर्ट के अनुसार ट्विशा की मौत फांसी लगाने से हुई थी, लेकिन शरीर पर मिले चोट के निशानों और अन्य मेडिकल संकेतों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या खुलासा हुआ?

AIIMS भोपाल की रिपोर्ट के मुताबिक ट्विशा शर्मा की मौत “Ante mortem hanging” यानी जीवित अवस्था में फंदा लगने से हुई, डॉक्टरों को गर्दन पर ऊपर की ओर जाता हुआ लिगेचर मार्क मिला, जो सामान्य तौर पर फांसी के मामलों में देखा जाता है, रिपोर्ट में गर्दन की अंदरूनी मांसपेशियों में दबाव और रक्तस्राव के संकेत भी पाए गए, हालांकि हायॉइड बोन और गर्दन की अन्य हड्डियां सुरक्षित थीं। मेडिकल रिपोर्ट में किसी बड़े संघर्ष या घातक हमले के स्पष्ट निशान नहीं मिले।

शरीर पर मिले चोट और खरोंच के निशान

पोस्टमार्टम के दौरान ट्विशा के हाथ और शरीर के कुछ हिस्सों पर हल्की चोट और खरोंच के निशान पाए गए हैं, अब पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि ये चोटें कैसे लगीं और क्या इनका मौत से कोई संबंध है।

मौत से पहले हुआ था अबॉर्शन

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि ट्विशा शर्मा का मौत से करीब एक सप्ताह पहले अबॉर्शन हुआ था, इस खुलासे के बाद जांच एजेंसियां मामले के व्यक्तिगत और पारिवारिक पहलुओं को भी खंगाल रही हैं।

फेफड़ों में सूजन और आंखों में रक्तस्राव

मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार ट्विशा के दोनों फेफड़ों में सूजन और कंजेशन पाया गया। वहीं आंखों में छोटे रक्तस्राव यानी पेटीचियल हेमरेज के निशान भी मिले, मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसे संकेत फांसी के मामलों में अक्सर देखने को मिलते हैं, डॉक्टरों ने यह भी स्पष्ट किया कि शरीर पर किसी गंभीर यौन हमले या हथियार से चोट पहुंचाने के संकेत नहीं मिले हैं।

FSL और DNA रिपोर्ट का इंतजार

मामले की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए डॉक्टरों ने विसरा, खून और अन्य सैंपल सुरक्षित रखे हैं, इन्हें FSL जांच के लिए भेजा गया है। जांच के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि मौत से पहले ट्विशा ने किसी प्रकार का नशा या जहरीला पदार्थ लिया था या नहीं, इसके अलावा DNA जांच भी कराई जाएगी, पुलिस का कहना है कि FSL और DNA रिपोर्ट आने के बाद जांच में कई और अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।

जिमनास्टिक रिंग की रस्सी से लटकी मिली थीं ट्विशा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार ट्विशा शर्मा कथित तौर पर घर की छत पर जिमनास्टिक रिंग की रस्सी के सहारे लटकी हुई मिली थीं, परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज

33 वर्षीय ट्विशा शर्मा 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स इलाके स्थित अपने ससुराल में मृत पाई गई थीं, घटना के बाद परिवार की शिकायत पर पुलिस ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जज बताई जा रही हैं, फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, FSL जांच और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की कई एंगल से जांच कर रही है, पूरे केस पर अब सभी की नजर आगामी फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here