Home Breaking News यमुना प्रदूषण के खिलाफ ‘कॉकरोज’ बनकर नगर निगम पहुंचा युवक

यमुना प्रदूषण के खिलाफ ‘कॉकरोज’ बनकर नगर निगम पहुंचा युवक

17
0

धार्मिक नगरी मथुरा में यमुना नदी के बढ़ते प्रदूषण और गंदे नालों के मुद्दे को लेकर एक समाजसेवी युवक का अनोखा प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया। युवक कॉकरोज की वेशभूषा पहनकर नगर निगम कार्यालय पहुंचा और यमुना में गिर रहे गंदे पानी के खिलाफ विरोध जताया। युवक का यह अलग अंदाज देखते ही नगर निगम परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।

कॉकरोज की ड्रेस पहने युवक नगर निगम परिसर में नाचते-गाते हुए अधिकारियों का ध्यान यमुना प्रदूषण की ओर आकर्षित करता नजर आया। प्रदर्शन कर रहे युवक का कहना था कि जिस तरह गंदगी में कॉकरोज पनपते हैं, उसी तरह शहर और यमुना की हालत लगातार खराब होती जा रही है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में स्थिति और भयावह हो सकती है।

समाजसेवी युवक ने आरोप लगाया कि शहर के कई गंदे नाले सीधे यमुना नदी में गिर रहे हैं, जिससे नदी का पानी लगातार प्रदूषित हो रहा है। उसने प्रशासन से मांग की कि यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए और गंदे नालों को तत्काल रोका जाए।

युवक के इस अनोखे प्रदर्शन ने नगर निगम अधिकारियों के साथ-साथ आम लोगों का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी यमुना प्रदूषण को गंभीर समस्या बताते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। फिलहाल “कॉकरोज प्रदर्शन” पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here